बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में सुबह की शुरुआत गोलीबारी के साथ, ज्वेलरी दुकान और कपड़ा व्यावसायी को बनाया निशाना

समस्तीपुर में सुबह की शुरुआत गोलीबारी के साथ, ज्वेलरी दुकान और कपड़ा व्यावसायी को बनाया निशाना

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर जिले से जुड़ा है, जहां मंगलवार सुबह-सुबह ही अपराधियों ने गोलीबारी की है। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं गोलीबारी की घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में मौके पर जुट गए हैं।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी की यह घटना शहर के ताजपुर के दरगाह रोड पर हुई है। यहां अपराधियों ने एक कपड़ा और ज्वेलरी के दुकान को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की है। इस दौरान वहां जुटे लोगों ने एक अपराधियों को लोगों ने पकड़ लिया। साथ ही अपराधियों की बाइक को आग के हवाले कर दिया। 

फिलहाल, गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 



Suggested News