बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई गोलीबारी, तिलकामांझी से मनाली चौक हुआ पुलिस छावनी में तब्दील

प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई गोलीबारी, तिलकामांझी से मनाली चौक हुआ पुलिस छावनी में तब्दील

BHAGALPUR : भागलपूर के बरारी थाना क्षेत्र मे जवारीपुर और कटहलबाड़ी प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुराने मूर्ति विसर्जन विवाद को लेकर तिलकामांझी मनाली रोड स्थित कटहलबाड़ी मोड़ के पास दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें दोनों पक्षों द्वारा गोलीबारी, देसी बम और जमकर पत्थरबाजी हुई। देखते ही देखते यह क्षेत्र पुलीस छावणी में तब्दील हो गई। इसमें संजय चौधरी सहित 2 से अधिक लोगों की घायल होने की सूचना है। 

कटहलवाड़ी के पक्ष से महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि हमलोगों से पुराने विवाद को लेकर फिर से इन लोगों ने झगड़ा किया है। मौके पर एसएसपी निताशा गुड़िया, सदर एसडीओ धनंजय कुमार, एसपी स्वर्ण प्रभात, सिटी एसपी शुभम आर्या सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी। 

मीडिया से बात करते हुए एसएसपी निताशा गुड़िया ने कहा दो लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है, उनका इलाज निजी क्लीनिक में किया जा रहा है, दोनो तरफ़ से प्राथमिकी दर्ज हुई है, अनुसंधान के बाद जो दोषी पाए जाएंगे उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा मिलेगी। स्थिति अभी सामान्य है।


Suggested News