बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद के तुला बीघा गाँव में दो पक्षों में हुई गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से जख्मी

जहानाबाद के तुला बीघा गाँव में दो पक्षों में हुई गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से जख्मी

JEHANABAD : जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के तुला बीघा गांव में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति उमेश यादव नामक को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर द्वारा उसे इलाज किया जा रहा है। 

घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। कई महीनों से दो गोतिया के बीच जमीनी चला आ रहा था। इसी को लेकर बुधवार की शाम दोनों गोतिया में कहासुनी होने लगा। एक पक्ष द्वारा गोलीबारी शुरू कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गयी और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ दिन पूर्व भी जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। 

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News