नीतीश की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आज, मंत्रियों के विभाग का हो सकता है बंटवारा
पटना- नीतीश कुमार की अगुवाई में रविवार को एनडीए सरकार का गठन हुआ. नीतीश कुमार ने रविवार की शाम नौवीं बार मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और महागठबंधन सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.
तो वहीं एनडीए के समर्थन से बनी नीतीश भाजपा की सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज यानी सोमवार की सुबह 11.30 बजे से प्रस्तावित है. इसमें महाधिवक्ता के मनोनयन के बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.
नीतीश की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मंत्रियों के विभाग के बंटवारे , बजट सत्र पर चर्चा की संभावना है. बता दें एनडीए के साथ मिल कर छठी बार नीतीशने बिहार में सरकार बनाया है. मुख्यमंत्री नीतीश के साथ दो उप मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत आठ मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में इन मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो सकता है.