बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विस बजट सत्र का पहला दिनः सदन पटल पर रखे गये 11 विधेयक, 43775 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

बिहार विस बजट सत्र का पहला दिनः सदन पटल पर रखे गये 11 विधेयक, 43775 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

PATNA:  बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरूआत हो गई है। तीस जून तक चलने वाले बजट सत्र में कुल पांच बैठक होगी। पहले दिन शुक्रवार की कार्यवाही में 11 विधेयकों को सदन पटल पर रखा गया । इसके साथ ही विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय व्ययक से संबंधित प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी को पेश किया गया। प्रभारी वित्त मंत्री मंगल पांडेय ने इस प्रस्ताव को विस में रखा। शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई। 

सदन पटल पर रखे गये 11 विधेयक 

आज जिन 11 विधेयकों को विस के सदन पटल पर रखा गया उनमें बिहार विनियोग विधेयक 2022 शामिल है। इसके अलावे बिहार विनियोग (2) विधेयक 2022,बिहार कराधान विधि (समय-सीमा प्रावधानों का शिथिलिकरण) विधेयक 2022, बिहार शहरी आयोजना तथा विकास (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार कृषि विवि (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार पुलिस (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार राजकोषीय उत्तर दायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन विधेयक 2022, बिहार नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार मद्य निषेध और उत्पाद (संशोधन) विधेयक 2022 और बिहार निजी विवि (संशोधन) विधेयक 2021 शामिल है। 

प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण- 43,775.2315 करोड़ रू

वहीं, प्रभारी वित्त मंत्री ने प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण पेश किया है। 2022-23 में प्रस्तावित राशि 43,775.2315 करोड़ है। जिसमें वार्षिक स्कीम मद में 25,765.9789 करोड़ रू है। स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 17,954.7428 करोड़ रू एवं केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 54,5098 करोड़ रू है। 

Suggested News