बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP ELECTION का पहला चरण आज : 11 जिलों के 58 सीटों पर वोटिंग शुरू, योगी के नौ मंत्रियों की किस्मत दांव पर

UP ELECTION का पहला चरण आज : 11 जिलों के 58 सीटों पर वोटिंग शुरू, योगी के नौ मंत्रियों की किस्मत दांव पर

LUCKNOW : यूपी विधानसभा के लिए आज पहले चरण के मतदान शुरू हो गए हैं। सात चरणों में होने वाले मतदान में आज प्रदेश के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं। पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं। 2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सपा-बसपा ने दो-दो और रालोद महज एक सीट जीत पाई थी।

इन जिलों में होगा मतदान : शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में आज मतदान होगा। इसमें भी सर्वाधिक 15-15 उम्मीदवार मुजफ्फरनगर और मथुरा में हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) सीट पर हैं।

सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर के इंतजाम

प्रदेश में भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। दिव्यांगों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 10853 मतदान केंद्रों के 26027 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 467 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 139 पिंक पोलिंग बूथ भी बने हैं इनमें सभी कर्मी महिलाएं होंगी। 61 पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। इनमें दिव्यांगजन मतदान कर सकेंगे।

वेब कास्टिंग से रखेंगे नजर 

चुनाव आयोग 50 प्रतिशत पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग करा रहा है। यानी इन केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए सीधी नजर रखी जा सकेगी। वेबकास्टिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी व भारत निर्वाचन आयोग पोलिंग बूथों पर तीनों स्तर से निगरानी करेंगे।

कांग्रेस बीजेपी सभी 58 सीटों पर उतारे हैं प्रत्याशी

इस बार पश्चिम यूपी में सपा-रालोद ने गठबंधन किया है। सपा ने 28 और रालोद ने 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। एक सीट अनूपशहर NCP को दी है। वहां केके शर्मा चुनाव मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस और बसपा सभी 58 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि वोटिंग के पहले चरण का रुझान ही बाकी के रुझान तय करते हैं, ऐसे में पश्चिमी यूपी का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

  

Suggested News