बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दोस्त की पत्नी से पहले किया रेप, फिर वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

दोस्त की पत्नी से पहले किया रेप, फिर वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

JAMUI :  जिले के खैरा थाना क्षेत्र में दोस्त की पत्नी के साथ रेप करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर अपने दोस्त की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर पहले दुष्कर्म करने और रेप का वीडियो बना कर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप है। 

FIRST-RAPE-WITH-FRIENDS-WIFE-THEN-STARTED-MAKING-VIDEO-BLACKMAIL2.jpg

मिली जानकारी के अनुसार, खैरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि गांव के अशोक रविदास और उसका पति करीबी दोस्ती थे। यही वजह थी कि उसके पति से उसने 70 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा अशोक ने महिला की सास से भी 40 हजार रुपए उधार लिए थे। इसी दौरान जब महिला अपने मायके में थी तो अशोक ने उसे पैसे देने के बहाने बुलाया और होटल में नाश्ता कराने के दौरान खाने में कुछ बेहोश की दवा मिला दी। महिला के बेहोश होते ही अशोक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

FIRST-RAPE-WITH-FRIENDS-WIFE-THEN-STARTED-MAKING-VIDEO-BLACKMAIL3.jpg

महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। दुष्कर्म का वीडियो बनाने के बाद अशोक उसे ब्लैकमेल करने लगा। वहीं उसने उधार के पैसे लौटाने के बजाय 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। महिला का कहना है कि जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो वह वीडियो को पति को दिखाने की बात कर ब्लैकमेल करने लगा। कई दिनों तक परेशान होने के बाद उसने खैरा थाना में मामला दर्ज करवाया। 

वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी दलजीत झा ने ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। 

Suggested News