बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले पति की निर्मम तरीके से की हत्या, खुद को बेकसूर साबित करने के लिए किया बड़ा नाटक

पहले पति की निर्मम तरीके से की हत्या, खुद को बेकसूर साबित करने के लिए किया बड़ा नाटक

MASAURHI : मसौढ़ी स्थित सती स्थान मोहल्ले की है जहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने यार से मिल कर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और हत्या की घटना में उसका साथ देनेवाले दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ में जुटी है। माना जा रहा है कि हत्या का कारण अवैध संबंध हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

खुद थाने पहुंचकर दी हत्या की जानकारी

पति की दर्दनाक तरीके से हत्या करने के बाद खुद को बेगूनाह साबित करने के लिए आरोपी पत्नी ने बड़ी योजना बनाई। हत्या के बाद वह  रोते चिल्लाते मसौढ़ी थाना पहुंची और अपने पति की हत्या की सूचना मसौढ़ी पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पर पहूुची पुलिस ने पहले तो शव को कब्ज़े में लिया और फिर अपनी जांच पड़ताल शुरू की। आरंभिक जांच में ही ये साफ हो गया कि जो पत्नी अपने पति की हत्या की शिकायत करने मसौढ़ी थाना पहुंची थी उसी ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तुरंत उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। शुरु में तो वो टाल मटोल करती रही मगर पुलिस के सख्ती के आगे उसे झुकना पड़ा।

जल्द ही उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके बयान पर ही हत्या में उसका साथ देने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कश्मीरगंज निवासी जमरुदीन अंसारी के पुत्र मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। नौशाद की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने शख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने सारी कहानी पुलिस के सामने कह दी। उसने पुलिस को बताया कि उसने ही रेखा देवी के साथ मिलकर अजय कुमार गिरी की चाकू से गोद गोद कर हत्या की है। फिलहाल पुलिस उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछ ताछ कर रही है। हत्या के पीछे की मुख्य वजह पूरी पूछताछ के बाद ही साफ हो पायेगा।


Suggested News