बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले मां को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फिर नाबालिग बेटी को भी प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पहले मां को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फिर नाबालिग बेटी को भी प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पटना. दानापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों द्वारा अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक नाबालिग लड़की की मां को भी शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया था।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी करने की बात कहने पर वह टालता रहता था। इस बीच वह महिला की नाबालिक बेटी को भी अपने प्रेम जाल में फांसकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो वे स्थानीय दानापुर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा मदद की गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराया गया है।

आरोपी अभियुक्त पीड़ित बच्ची की मां के साथ झांसा देकर शादी करने की बात कह कर पहले संबंध बनाया था। बाद में नाबालिक के साथ भी दुष्कर्म करने के आरोप में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News