बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहली बार बिना मुख्य अतिथि के देश में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, देश में उत्साह का माहौल

पहली बार बिना मुख्य अतिथि के देश में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, देश में उत्साह का माहौल

नई दिल्ली। देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कोरोना महामारी से देश में आंशिक राहत के बीच इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। वहीं दिल्‍ली के राजपथ पर निकलने वाली परेड पर सभी की निगाह है। हालांकि भारत ने इस महामारी पर काफी हद तक काबू पाने में सफलता हासिल की है। लेकिन बीमारी के कारण देश के इतिहास में यह पहली बार है कि जब राष्ट्रीय पर्व पर किसी देश के प्रमुख को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी नहीं है।  कोरोना महामारी की वजह से ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस दिवस पर चीफ गेस्‍ट का न्‍योता स्‍वीकार करने के बाद कुछ दिन पहले ही इसमें शामिल होने में असमर्थता जताई थी। 

इससे पहले तीन बार हुआ है ऐसा

गणतंत्र दिवस पर इससे पहले भी तीन बार ऐसा हुआ है जब बिना मुख्य अतिथि के बिना समारोह का आयोजन किया गया है। ऐसा मौका इतिहास में 1952, 1953 और 1966 में आया था। हालांकि इस दौरान भारत सरकार की तरफ से किसी को भी मुख्‍य अतिथी के तौर पर इसमें शामिल होने का न्‍योता नहीं दिया गया था। इस लिहाज से ये पहला मौका है जब भारत ने किसी को न्‍योता दिया और स्‍वीकार करने के बाद भी वो इसमें शामिल नहीं हुए।

गणतंत्र दिवस पर इस बार यह खास

महामारी को देखते हुए इस बार परेड में शामिल होने वाली झांकियों की संख्या 70 से घटाकर 32 कर दी गई हैं। इनमें 17 झांकियां राज्य और केंद्र शासित राज्यों की होंगी। 9 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों की होंगी। 6 झांकियां सुरक्षाबलों की होंगी। वहीं सेना के परेड की दूरी भी कम कर दी गई है। पहले परेड 8.2 किमी लंबी होती थी। विजय चौक से लालकिले तक जाती थी। इस बार 3.3 किमी लंबी होगी। विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी। बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कांत गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फायटर पायलट होंगी। पहली बार राफेल नजर आएगा, यह वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन में उड़ान भरेगा।


Suggested News