बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले बारातियों का स्वागत कर खूब खिलाया खाना, फिर घेरकर लात-जूतों से की जमकर पिटाई, एक की मौत, वजह जान हो जाएंगे हैरान...

पहले बारातियों का स्वागत कर खूब खिलाया खाना, फिर घेरकर लात-जूतों से की जमकर पिटाई, एक की मौत, वजह जान हो जाएंगे हैरान...

SAMASHTIPUR:  बिहार के समस्तीपुर में शादी की धूम धाम के बीच हिंसक झड़प देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि डीजे पर गाने बजाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बाद विवाद हुआ था। जिसके बाद घर लौट रहे बारातियों के ऊपर लड़की पक्ष के लोगों हमला कर दिया। वहीं इस घटना में एक बाराती की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रुप से घायल है। करीब दो दर्जन से अधिक बाराती इस घटना में जख्मी है। 

मिली जानकारी अनुसार पटोरी थाना इलाके के चंदन चौक से तारा धमौन गांव का है। जहां मंगलवार की रात एक बारात आई थी। लड़के और लड़की पक्ष के घरों में सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी थी। लड़की वालों ने धूम धाम से लड़के पक्ष के लोगों की स्वागत किया। वहीं जब बारात दरवाजे पर लगी तो डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों ने लड़की पक्ष के साथ झड़प कर ली। हालांकि, आसपास के लोगों ने विवाद को शांत करा दिया। जिसके बाद सभी शादी की रस्मों में लग गए।

उधर, द्वारपूजा के खत्म होने के बाद बारातियों को खाना खिलाया गया। सभी बाराती खाना खा घर लौटने लगे। इसी दौरान रास्ते में  ही लड़की पक्ष वालों ने बारातियों को रोक कर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गांव के लोगों ने बारातियों का बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं इस घटना में दर्जनों बाराती घायल हो गए, जबकि एक की मौत भी हो गई है। 

वहीं घटना से बाराती अपना जान बचाकर भाग खड़े हुए। वहीं दूसरे दिन आक्रोशित बारातियों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने  कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना में पटोरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर पहाड़पुर निवासी गंगा विष्णु राय के पुत्र शिव शंकर राय (30) की मौत हो गई।   

Suggested News