बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में कोचिंग करने जा रही 5 छात्राओं को पिकअप ने रौंदा, 1 की मौत 4 गंभीर रुप से घायल

पटना में कोचिंग करने जा रही 5 छात्राओं को पिकअप ने रौंदा, 1 की मौत 4 गंभीर रुप से घायल

PATNA : आज अहले सुबह पटना के मरांची थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने 5 छात्राओं को रौंद डाला। इस घटना में जहां 1 छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 गंभीर रुप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि मरांची थानाक्षेत्र अंतर्गत मालपुर पंचायत की मालपुर निवासी रूपम कुमारी, पवन कुमारी, साक्षी कुमारी, सुहानी कुमारी और वर्षा कुमारी सुबह एक साथ टयूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद डाला। 

इस घटना में जहां रुपम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चारो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मरांची थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है। वहीं ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। 

पटना ग्रामीण से रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News