बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पूर्णिया में पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

PURNEA : जिले के अमौर-थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची का गांव के ही तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर नेमुवा धार के मक्का के खेत के पास एक झाड़ी में शव को दफना दिया था। 

घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही बायसी डीएसपी आदित्य कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार आज़ाद सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव के साथ साथ तीन लोगों को मौके पर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार कर लाये गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

मृतका के पिता ने बताया कि गुरुवार को 4:00 बजे शाम उनकी बेटी अन्य 3 बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के क्रम में गांव के ही कुश मंडल ने बच्ची का अपहरण कर लिया। कुश मंडल के साथ उनके दो साथी लोबिन मंडल एवं कौसर आलम ने मिलकर बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दिया। इसके बाद शव को नेमुआ धार मैं झाड़ी में फेंक दिया। 

मृतका के पिता ने बताया कि बेटी की गुमशुदगी की सूचना अमौर थाना में शुक्रवार को दिया गया था और अमौर पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजन के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट 

Suggested News