बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ से हाहाकार: खगड़िया के 36 पंचायतों में घरों की चौखट तक पहुंची गंगा, बेघर हुए लोग, प्रशासन को सुध नहीं

बाढ़ से हाहाकार: खगड़िया के 36 पंचायतों में घरों की चौखट तक पहुंची गंगा, बेघर हुए लोग, प्रशासन को सुध नहीं

KHAGARIA: बाढ़, एक ऐसी प्राकृतिक आपदा, जिसका दंश बिहार के कई जिलों को हर साल झेलना पड़ता है। सरकार भले ही लाख वादे कर लें, हर साल हजारों लोग बेघर हो जाते हैं, तो कई लोगों की जीवनभर की पूंजी बाढ़ का पानी अपने साथ बहा ले जाती है। इस साल तो जून के महीने में ही लोगों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ा।

मौजूदा हालात की बात करें तो गंगा सहित कई नदियां खतरे के निशान को पार चुकी हैं। इस वजह से बिहार के 15 जिलों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ रही है। यहां रहने वाली लाखों की आबादी इस वक्त सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर चुकी हैं, तो वहीं कई लोग अब भी सरकार से मदद की आस में इंतजार कर रहे हैं। खगड़िया जिले में भी गंगा नदी उफान पर है। आपको बता दे कि गंगा नदी में लागातार जलस्तर बढ़ने से खगड़िया में अब तक 36 पंचायत से अधिक गांव में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिस कारण लोग अपने ही घरों से बेघर होने को मजबूर हो गए हैं। लोगों को खाने पीने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।


इंसान तो दूर, यहां मवेशियों के खाने और रहने पर भी संकट आ गया है। सबसे ज्यादा तो गाय, भैंस, बकरी जैसे जानवरों तक को चारा नहीं मिल रहा है। सभी ग्रामीण अपने घर के छतों पर खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। बाढ़ पीड़ितों ने सरकार और जिला प्रशासन का पिछले 10 दिनों से अधिक दिनों तक इंतजार किया, लेकिन कोई सुध लेने नहीं पहुंचे। जिसके कारण आज मजबूर बाढ़ पीड़ितों ने अपनी मागों को लेकर खगड़िया NH-31 को जाम कर दिया। बाढ़ पीड़ितों की मांग है कि जल्द से जल्द उनकी मदद की जाए, उनके और मवेशियों के खाने-पीने की व्यवस्था की जाए।

Suggested News