बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में देंगे जानकारी,मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद सीएम सदन में देंगे वक्तव्य

बाढ़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में देंगे जानकारी,मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद सीएम सदन में देंगे वक्तव्य

पटनाः बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को बाढ़ की स्थिति पर सदन में जानकारी देंगे। प्रश्नकाल के ठीक बाद मुख्यमंत्री विधानसभा में पूरी स्थिति रखेंगे।बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी ने सदन में यह जानकारी दी है।अध्यक्ष ने सदन में बताया कि मुख्यमंत्री खुद दो दिनों में कई इलाकों में एरियल सर्वे किया है।सरकार के तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्या कुछ किया जा रहा है।तमाम मुद्दों पर खुद मुख्यमंत्री सदन में जानकारी देंगे।

बता दें कि बिहार में जारी बाढ़ की त्रासदी पर सियासत तेज हो गई है ।खासतौर पर RJD ने सोमवार को सदन की शुरूआत में  विधानसभा परिसर में बाढ़ को लेकर जमकर हंगामा बोला थाऔर राज्य सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया था.विधायकों ने सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया था।लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया था।

RJD का आरोप

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल RJD विधायकों ने यह भी कहा कि सरकार ने बाढ़ को लेकर पूर्व में तैयारी नहीं कर रखी थी जिसके कारण जानता बाढ़ की त्रासदी झलने को मजबूर है. सदन के बाहर RJD ने हल्ला बोला. विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार अब राहत के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है. 

आपको बता दें कि नेपाल में भारी बारिश की वजह से बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का कहर है।अबतक बाढ़ की पानी में डूबने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है।वहीं बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए खुद सीएम नीतीश ने रविवार को सोमवार को हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जाय़जा लिया है।

Suggested News