बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय राजधानी में मंडराया बाढ़ का खतरा, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

राष्ट्रीय राजधानी में मंडराया बाढ़ का खतरा, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

NEWS4NATION DESK :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।  सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। वहीं नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

बताया जा रहा है कि हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद आज सोमवार की सुबह यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। 

यमुना नदी का जलस्तर दिल्ली में सोमवार सुबह 204.70 मीटर दर्ज किया गया जबकि खतरे का निशान 204.50 मीटर पर है। हथनीकुंड बैराज से 8 लाख क्यूसैक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर और तेजी से बढ़ा है, बताया जा रहा है कि अभी जलस्तर और भी बढ़ सकता है। इस कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है।

यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नदी के जलभराव क्षेत्र को खाली करने का आदेश दिया है।

बढ़ते पानी को देखते हुए बचाव दल को भी सक्रिय कर दिया गया है। 

Suggested News