बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह की पेशी को लेकर बाढ़ कोर्ट पुलिस छावनी में तब्दील, ग्रामीण एसपी मौके पर मौजूद

अनंत सिंह की पेशी को लेकर बाढ़  कोर्ट पुलिस छावनी में तब्दील, ग्रामीण एसपी मौके पर मौजूद

PATNA : बाढ़ सिविल कोर्ट में अब से थोड़ी देर बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पेश किया जाना है। इसे लेकर बाढ़ कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पेशी के दौरान किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसे लेकर पूरा कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा खुद मौके पर मौजूद है। 

बाढ़ सिविल कोर्ट में पटना पुलिस के साथ-साथ रैफ को तैनात किया गया है। सभी आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्र  पुरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। 

बता दें कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से पटना लाया गया। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह और दानापुर के एएसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गई पुलिस की टीम ने  विधायक अनंत सिंह को दिल्ली की साकेत कोर्ट से 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची है।

अनंत सिंह को पटना एयरपोर्ट से सीधा बाढ़ ले जाया जा रहा है। वे कुछ ही देर में बाढ़ पहुंचने वाले है जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना है।  

गौरतलब है कि 17 अगस्त से लगातार अनंत सिंह पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। फरारी के दौरान अनंत सिंह ने कई बार वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने कहा था वे बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। उनका भरोसा कोर्ट पर है। वे कोर्ट में ही आत्मसमर्पण करेंगे। अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News