बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर रेल ट्रैक के निकट पहुंचा बाढ़ का पानी, रोका गया रेल परिचालन

दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर रेल ट्रैक के निकट पहुंचा बाढ़ का पानी, रोका गया रेल परिचालन

SAMASTIPUR : समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिसके बाद एहतियातन ट्रेनों का परिचालन इस रेल खंड पर रोक दिया गया है। 

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने इस बात की सूचना देते हुए बताया है कि बीती देर रात तकरीबन 1.50 बजे कमतौल-जोगियारा के बीच बाढ़ का पानी रेल पुल संख्या 18 के खतरे को निशान को पार गया। 

जिसके बाद  रेल संरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से रेल परिचालन रोक दिया गया है। जलस्तर की निगरानी की जा रही है। 

बता दें कि दरभंगा, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। सीतामढ़ी की स्थिति काफी भयावह है। यहां कई गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए है। पूरा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News