बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ पर बवाल : पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सीएम पर सही जानकारी नहीं देने का लगाया आरोप

बाढ़ पर बवाल : पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सीएम पर सही जानकारी नहीं देने का लगाया आरोप

PATNA : प्रदेश के कई जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में है। वहीं बाढ़ को लेकर बिहार की सियासत भी काफी गर्म है। विपक्ष बाढ़ को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। 

वहीं आज बिहार विधान मंडल के कार्यवाही के दौरान विपक्ष द्वारा इस मामले को लेकर जमकर हंगामा किया है। सदन के बाहर और अंदर दोनों जगहों पर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद सदस्यों द्वारा जमकर हंगामा किया गया है। 

मानसून सत्र की कार्यवाही शुरु होने से पहले बिहार विधान परिषद के पोर्टिको में आरजेडी और कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि विधानमंडल में मुख्यमंत्री के द्वारा बाढ़ को लेकर दिया गया बयान एक धोखा है। 

वहीं राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री से बाढ़ राहत के लिए दस करोड़ रुपया राष्ट्रीय आपदा घोषित  किए जाने की मांग की। 

वहीं कांग्रेस के विधान पार्षद मदन मोहन झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ की जानकारी दी है वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वंय बाढ़ प्रभावति इलाकों का दौरा किया है। वहां की स्थिति काफी भयावह है। सीएम जो जानकारी दे रहे है वह सही नहीं है।

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News