बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ पूजा पर प्रदूषण की मार ! दिल्ली में यमुना नदी में लगा फोम का अम्बार, व्रतियों को होगी परेशानी

छठ पूजा पर प्रदूषण की मार ! दिल्ली में यमुना नदी में लगा फोम का अम्बार, व्रतियों को होगी परेशानी

NEW DELHI : आस्था के महापर्व छठ पूजा की आज से शुरुआत आज से हो गई है। लेकिन राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ की अनुमति मिलने के बाद भी लोगों को पूजा करने में परेशानियों का सामना करना पर सकता है। दिल्ली में दिवाली के बाद से ही प्रदूषण का स्तर कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली का आईटीओ घाट, जहां पर छठ व्रती पूजा करेंगे। लेकिन प्रदूषण के कारण पानी में फोम जमा हो गया है। 

आज इस घाट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी जायजा लेने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 'प्रदूषण के कारण पानी और हवा जहरीला हो गया है। मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करूंगा कि वो इस मामले में संज्ञान लें और केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करें।

बताते चलें की कुछ दिन पहले ही दिल्ली सरकार की ओर से छठ पूजा करने की अनुमति दी गयी है। हालाँकि लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है।

नई दिल्ली से धीरज कुमार की रिपोर्ट  


Suggested News