बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोहरे ने रोकी हवाई रफ्तार; इंडिगो की 4 फ्लाइट्स बंद

कोहरे ने रोकी हवाई रफ्तार; इंडिगो की 4 फ्लाइट्स बंद

PATNA- ठंड और कोहरे का असर अब हवाई उड़ानों पर दिखने दिखा है। जिसके चलते इंडिगो ने सुबह के समय कुहासे को देखते हुए सुबह की चार, दिन की एक और रात की एक-एक जोड़ी विमानों को शुक्रवार से बंद कर दिया है।   फ्लाइट्स को शुक्रवार 15 दिसंबर से बंद कर दिया गया है। पटना से दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और भुवनेश्वर की ये फ्लाइट एक फरवरी से चलेगी। साथ ही डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को 31 जोड़ी विमानों का विंटर शेड्यूल 30 मार्च तक के लिए जारी किया है।

नए शेड्यूल के मुताबिक पटना से चंडीगढ़, गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट बंद कर दी गई है। वहीं जयपुर के लिए भी पटना से कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। पहले दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8.55 बजे की थी। लेकिन शुक्रवार से दिल्ली की पहली फ्लाइट विस्तारा की होगी, जो पटना 10 बजे आएगी। यही फ्लाइट 10.40 बजे जाएगी।

शुक्रवार से इंडिगो की पहली फ्लाइट पटना 9.55 बजे हैदराबाद से आएगी और 10.35 में हैदराबाद को जाएगी। इंडिगो ने विंटर शिड्यूल में 23 विमानों का समय सारणी जारी किया है। दिल्ली की आखरी फ्लाइट पहले की तरह की रात 8.45 बजे दिल्ली से आएगी और रात 920 बजे जाएगी।ठंड का प्रभाव बढ़ने और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा होने के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति सहित 10 ट्रेनें विलंब से पटना जंक्शन पहुंची। 

Suggested News