बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजेन्द्र नगर जंक्शन पर फ़ूड ट्रैक का उद्घाटन,मिलेगी तंदूरी चाय

राजेन्द्र नगर जंक्शन पर फ़ूड ट्रैक का उद्घाटन,मिलेगी तंदूरी चाय

पटना : पूर्वांचल कैटरर्स के द्वारा राजेन्द्र नगर टर्मिनल के बाहरी परिसर में आज IRCTC से संबंधित फ़ूड ट्रैक का उद्घाटन पूर्व मध्य रेल दानापुर के डी. आर. एम. श्री सुनील कुमार ने किया |

इस मौके पर उन्होंने कहा कि फ़ूड ट्रैक में तंदूरी चाय के साथ साथ उत्तम क्वालिटी के भोजन का भी आप लुफ्त उठा सकते है | उन्होंने कहा कि किचेन गार्डेन के बाद ये राजेन्द्र नगर जंक्शन में ये दूसरा यूनिट है एवं तंदूरी चाय का पहला यूनिट है | इसके साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां भोजन के उच्च कोटि के गुणवता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिससे कि ग्राहक संतुष्ट हो |                                               

फ़ूड ट्रैक के मुख्य संचालक श्री विवेकानन्द सिंह जी ने बताया कि फ़ूड ट्रैक में यात्रीगण के साथ साथ बाहरी व्यक्ति भी लजीज व्यंजन का स्वाद का आनंद सपरिवार उठा सकते है |

फ़ूड ट्रैक में साउथ इंडियन, चायनीज सुद्द देशी व्यंजन के साथ ही स्पेशल तंदूरी चाय की भी व्यवस्था है | उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से दानापुर डिवीज़न के सीनियर डी. सी. एम. श्री राज भार्गव के साथ ही राजेन्द्र नगर स्टेशन प्रबंधक सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Suggested News