बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारात निकलने से पहले मेहमानों के लिए बन रहा था खाना, अचानक सिलेंडर में हो गया ब्लास्ट, दूल्हे सहित 60 अधिक आ गए चपेट में, 4 की मौत

बारात निकलने से पहले मेहमानों के लिए बन रहा था खाना, अचानक सिलेंडर में हो गया ब्लास्ट, दूल्हे सहित 60 अधिक आ गए चपेट में, 4 की मौत

DESK : एक तरफ शादी की खुशियां थी, बारात निकालने की तैयारी की जा रही थी, घर आए मेहमानों के लिए खाना तैयार किया जा रहा था, उसी समय गैस सिलेंडर में एक धमाका हुआ, जिसके बाद पूरा नजारा ही बदल गया। जहां खुशियों का माहौल था, वहां लोग बुरी तरह से घायल पड़े हुए थे। इनमें वो दूल्हा भी शामिल था, जो अपनी होनवाली दुल्हन के घर बारात लेकर जानेवाला था। इस धमाके में दूल्हे सहित 60 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

शादी वाले घर में ब्लास्ट की यह घटना राजस्थान के जोधपुर जिले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भूंगरा के रहने वाले सगत सिंह गोगादेव के बेटे की शादी गुरुवार को थी।शाम को बारात जानी थी। इसलिए घर पर मेहमानों केखाने के लिए हलवाई खाना बना रहा था।इस दौरान सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से पांच सिलेंडर फट गए. पंडाल में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कई लोग खाना खा रहे थे. देखते ही देखते 60 लोग बुरी तरह से आग में झुलस गए।


लोगों को बचाने मेंदूल्हा हुआ घायल

इस दौरान लोगों की मदद करते हुए दूल्हा और उसकेपिता भी घायल हो गये। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई हैं। घायलों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलतेही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और ग्रामीण एसपी अनिल कयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों का हाल जानने के लिए शेरगढ़ की विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंची थी और घायलों का हालचाल जाना था। इस मामले में थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया, "हादसे में 60 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. इसमें दो बच्चों समते चार लोगों की मौत हो गई है।घायलों कोजोधपुरजिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Suggested News