बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस की गिरफ्त में आया 15 सालों से फरार कुख्यात अपराधी 'छोटू राम'

पुलिस की गिरफ्त में आया 15 सालों से फरार कुख्यात अपराधी 'छोटू राम'

कैमूर... जिला पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी छोटू राम को गिरफ्तार कर लिया है। छोटू राम के ऊपर आधा दर्जन मामलों में अपहरण, फिरौती व हत्या जैसे मामले दर्ज हैं। छोटू राम ने 1999 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद ताबड़तोड़ अपहरण और हत्या की घटनाओं को अंजाम देने लगा। कुख्यात अपराधी जवाहिर सेठ के साथ मिलकर यह काम करता था। अपराधी छोटू राम की गिरफ्तारी चैनपुर थाना क्षेत्र से हुई है। 

छोटूराम ने बताया 1999 में पहला अपहरण के बाद हत्या के घटना को अंजाम दिया था। लगभग आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है।

जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया 15-16 सालों से फरार चल रहे अपराधी छोटूराम की गिरफ्तारी हुई है। अपराधी छोटू राम हत्या और अपहरण जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अपराधी जवाहर सेठ के साथ काम करता था, जिसकी गिरफ्तारी हुई है। जेल भेजा जा रहा है।


Suggested News