बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

3 साल से प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी ने किया शादी से इंकार, प्रेमिका ने किया KISS फिर मार दी गोली, जांच में जुटी पुलिस

3 साल से प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी ने किया शादी से इंकार, प्रेमिका ने किया KISS फिर मार दी गोली, जांच में जुटी पुलिस

N4N DESK : तीन सालों तक चले प्रेम प्रसंग के बाद जब प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने उसे गोली मार दिया। गोली मारने से पहले प्रेमिका ने प्रेमी के गालों पर किस किया और फायरिंग कर दी। घटना पश्चिम बंगाल के कटवा के सर्कस मैदान इलाके की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

बताया जा रहा है की बगान पाड़ा की मनीषा खातून का कटवा के केसिया माठपाड़ा के निवासी लाल चंद शेख से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालंकि सूत्रों के अनुसार दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रेमी लालचंद शादी के लिए राजी नहीं हुआ। उसे लेकर दोनों के बीच विवाद पैदा हुआ था। लालचंद ने बताया कि उसकी प्रेमिका के साथ किसी और का अफेयर चल रहा था, लेकिन वह संबंध विच्छेद कर लिया था। उसके बाद प्रेमिका एक साल पहले कटवा छोड़कर चली गई थी।  अब वह झारखंड में रहने लगी थी। हालांकि मनीषा बीते मंगलवार की रात झारखंड से कटवा के घर लौटी थी। प्रेमी लालचंद ने आरोप लगाया कि मनीषा ने उसे सर्कस मैदान की एक गली में बुधवार रात साढ़े आठ बजे मिलने के लिए कहा। यहीं पर सुनियोजित फायरिंग हुई। 

वहीँ प्रेमिका के परिजनों ने कहा की लालचंद ही हथियार लेकर आया था। किसी तरह उस हथियार से फायरिंग हो गयी। जिससे वह जख्मी हो गया है। परिजनों के मुताबिक लालचंद हमेशा मनीषा को परेशान किया करता था। फिलहाल कटवा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।   



Suggested News