बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : घर में बदमाशों को स्मैक पीने से मना करना युवक को पड़ा महंगा, चाकू मारकर की हत्या

BIHAR NEWS : घर में बदमाशों को स्मैक पीने से मना करना युवक को पड़ा महंगा, चाकू मारकर की हत्या

PURNEA : बढ़ते अपराध ने शहर को थर्रा कर रख दिया है। बीते 48 घण्टे में 4 हत्याओं से पूर्णिया सहम उठा है। देर रात पूर्णिया सहायक खजांची थाना क्षेत्र के बाड़ीहाट में एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी । हत्या का कारण ऐसा कि सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरसरल बाड़ी हाट के रहने वाले सन्नी के घर छट्ठी का भोज चल रहा था। इसी बीच आसपास के कुछ नशेड़ी घर मे घुसकर छत पर स्मोक करने लगे। 

सन्नी ने विरोध किया तो चाकू गोद कर हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। हालाँकि रात से ही पुलिस महकमा छापेमारी में लगा है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि अन्य आरोपी फरार बताये जा रहे हैं । 

इधर खजांची थाना के मुख्य सड़क को जाम कर स्थानीय लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। कई बार आरोपित के घर घुसने का प्रयास भी किया गया। लेकिन घर बन्द करके सब भागा हुआ है। मौके पर लगभग आधा दर्जन थाने की पुलिस मौजूद है। स्थित अभी भी तनाव पूर्ण बनी हुई है।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट

Suggested News