बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 12 कलाकारों को मिलेगा साहित्य नाट्य अकादमी अवार्ड, पनोरमा ग्रुप के एमडी ने दी बधाई और शुभकामना

बिहार के 12 कलाकारों को मिलेगा साहित्य नाट्य अकादमी अवार्ड, पनोरमा ग्रुप के एमडी ने दी बधाई और शुभकामना

PURNEA : संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड के लिए बिहार के 12 लोग चयनित हुए हैं। इसमें मैथिली ठाकुर का नाम भी शामिल है। इन सभी कलाकारों को अगले माह राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के हाथों यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिए जाएंगेl पनोरमा ग्रुप के एम डी संजीव मिश्रा ने पनोरमा परिवार की ओर से अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने वाले सभी चयनित लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड के लिए चयनित सभी कलाकारों को जिन्होंने राज्य और देश का सम्मान बढ़ाया हैं। उन सभी कलाकारों को शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 


बताते चलें की संगीत, नाटक और नृत्य के क्षेत्र में पिछले तीन साल के लिए घोषित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड में प्रदेश के 12 कलाकारों का चयन हुआ है। इनमें चर्चित नाटककार और रंगकर्मी हृषीकेश सुलभ, ठुमरी गायिका कुमुद झा दीवान, लोकगायिका रंजना झा और मैथिली ठाकुर भी शामिल हैं। 

सुलभ को नाट्य लेखन, नीलेश्वर मिश्र को अभिनय, मिथिलेश राय को निर्देशन के लिए अकादमी अवार्ड मिलेगा। 13 कलाकारों में पांच बेटियां हैं। वरीय पुरस्कारों में कुमुद झा दीवान और रंजना झा और बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार की सूची में भरतनाट्यम की कलाकार सुदीपा घोष, लोकनृत्य के सुपरिचित नाम जितेन्द्र चौरसिया, मैथिली ठाकुर व अभिनेत्री रूबी खातून शामिल हैं।
 
90 वर्षीय अभिनेता, निर्देशक गणेश प्रसाद सिन्हा, 75 वर्ष के अभिनेता-निर्देशक सुमन कुमार, लोकगीतों के जाने-माने नाम भरत सिंह भारती और ध्रुपद गायक रघुवीर मलिक का चयन अमृत अवार्ड के लिए किया गया है। युवा पुरस्कार के लिए 25 हजार जबकि संगीत नाटक अकादमी और अमृत अवार्ड धारियों को एक-एक लाख रुपये, ताम्र पत्र और अंगवस्त्रत्त् दिए जाएंगे। अगले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ये पुरस्कार दिल्ली में दिए जाएंगे।
 


Suggested News