बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले 7 दिनों तक बंधक बना नाबालिग का किया रेप, फिर 20 हजार में दिया बेच

पहले 7 दिनों तक बंधक बना नाबालिग का किया रेप, फिर 20 हजार में दिया बेच

GAYA : जिले से एक हैवानियत की सारी सीमांओं को पार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला परैया थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग लड़की को अगवा कर पहले सात दिनों तक बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे 20 हजार में बेच दिया गया। हैवानों से बच-बचाकर वह किसी तरह सोमवार को परैया थाना पहुंची तो यह राज खुला।  इस मामले में पंचायत समिति सदस्य व एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

 गया एसएसपी राजीव मिश्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परैया थाना में सोमवार को एक नाबालिग बच्ची पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह रोहतास के संझौली की रहने वाली है। मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। लड़की की अपनी सौतेली मां से नहीं बनी। इस कारण वह घर से भाग गई थी। एक सप्ताह पूर्व घर से भागने के बाद झारखंड के कोडरमा में एक महिला से मुलाकात हुई थी। 

उक्त महिला परैया थाना की महादेवपुर निवासी नानमतिया देवी उर्फ नगड़ी उसे ट्रेन से लेकर गया आ गई। परैया स्थित महादेवपुर में उसे तीन दिनों तक रखा गया। यहां उसके साथ जबर्दस्ती की गई, इसके बाद बेच दिया गया। एसएसपी ने बताया कि लड़की के निशानदेही पर महेंद्र दास व नानमतिया देवी को परैया बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील सिंह को प्रखंड कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा। 

Suggested News