बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहली बार मर्द के सवालों का जवाब दे रहा हूं, RJD विधायक ने मंत्री को टोका तो बिजेन्द्र यादव बोले- चलिये बैठिये राजद में चले गये तो ज्यादा काबिल हो गए हैं

पहली बार मर्द के सवालों का जवाब दे रहा हूं, RJD विधायक ने मंत्री को टोका तो बिजेन्द्र यादव बोले- चलिये बैठिये राजद में चले गये तो ज्यादा काबिल हो गए हैं

पटनाः बिहार विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। कार्यवाही शुरू होते ही इंटरनेशनल वूमेन डे पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी महिलाओं को बधाई दी। वहीं संसदीय कार्य मंत्री ने भी आज के दिन महिलाओं का सम्मान किया और कहा कि यह सदन हमेशा से महिलाओं के उत्थान को लेकर प्रयत्नशील रही है। वहीं आज के दिन महिला विधायकों ने सदन में मांग उठाई कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया है। उसी तरह से विधायक और सांसद के चुनाव के लिए भी 33 फीसदी आरक्षण लागू होनी चाहिए। इससे महिलायें राजनीतिक रूप से और भी सशक्त होंगी। महिला दिवस पर विस में आज महिला विधायकों के प्रश्नों पर विशेष तौर पर चर्चा की गई। गृह विभाग के सवालों का प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र यादव ने जवाब दिया गया। प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सदन में जवाब दे रहे थे। महिला दिवस पर महिलाओं के सवाल पर पुरूषों के कूद जाने पर जमकर हंसी-ठिठोली भी होती रही। इसी बीच गृह विभाग के प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब मर्द दिवस की भी बात होनी चाहिए। बीजेपी सदस्य नन्दकिशोर यादव ने  कहा कि क्या बात है कि सारे महिलाओं का प्रश्न विजेंद्र बाबू से जुड़ा है। 

पहली बार पुरूष को जवाब दे रहा हूं

महिला विधायकों का सवाल खत्म होने पर पुरूष विधायकों की बारी आई। जब पुरूष विधायक ने गृह विभाग के प्रभारी मंत्री को घेरा तो बिजेन्द्र यादव जवाब देने के लिए खड़े हुए। उन्होंने उठते ही कहा आज पहली दफे मर्द का जवाब देने के लिए खड़ा हुआ हूं,इसके पहले तो महिलाओं के सवाल का जवाब दे रहा था। इस पर राजद सदस्य भाई विरेन्द्र ने मंत्री को घेरा तो बिजेन्द्र यादव ने कहा-चलिए बैठिये राजद में चले गए हैं तो बड़का काबिल बने हुए हैं....।इसके बाद राजद विधायक भाई वीरेन्द्र बैठ गये। इसके बाद मंत्री ने सवालों का जवाब दिया।  

फाइल खोजने में देरी पर विपक्षी सदस्यों का मंत्री पर तंज

गृह विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देते-देते प्रभारी मंत्री गृह विभाग परेशान हो रहे हैं। फाइल खोजने में देरी होने पर विपक्षी सदस्य टोक रहे। इस पर मंत्री बिजेन्द्र यादव गुस्सा जा रहे. कह रहे कि आकर खोजिए न आपकी ,कुछ भी बोल देना है,खोजना पड़ेगा तब न समझ में आयेगा....।

12 मार्च को सदन स्थगित रहेगा

वहीं,आज विधानसभा में आगामी 12 मार्च को विधानसभा की बैठक नहीं होने पर कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी। इस तरह अब 12 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। बता दें कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सदन में 12 मार्च को विस की कार्यवाही स्थगित रखने की मांग की थी। तब विस अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति में इस पर चर्चा करने का आश्वासन दिया था। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में 12 मार्च को सदन की कार्यवाही स्थगित रखने पर सहमति बनी। 

Suggested News