बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहली बार 24 घंटे में एक करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका, WHO और पीएम ने की हेल्थ वर्करों की तारीफ

पहली बार 24 घंटे में एक करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका, WHO और पीएम ने की हेल्थ वर्करों की तारीफ

NEW DELHI : देश में कोरोना टीकाकरण के मामले में एक नया इतिहास बना, जब 24 घंटे में एक करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया है। यह पहली बार है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस उपलब्धि पर भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां इसे हेल्थ वर्करों की मेहनत का परिणाम बताया, वहीं WHO ने भी इस उपलब्धि पर भारत को बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों की सराहना की और टीका लगवाने वालों की भी प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, “आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां'।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना भारत का लोहा

डब्ल्यूएचओ की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने भारत ने औसतन 50 फीसदी व्यस्क लोगों को टीका लगा दिया है। अब तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है और कल एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। इस टीकाकरण अभियान में शामिल हजारों कर्मियों को बधाई। पब्लिक हेल्थ और व्यक्तिगत निवारक उपायों के साथ-साथ टीकाकरण सभी की रक्षा करेगा।

भारत में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा ने शुक्रवार को एक ही दिन में एक करोड़ लोगों को टीका लगाए जाने पर कहा कि यह भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गर्व की बात है। डॉ. अरोड़ा ने यह भी कहा कि देश को एक ही दिन में 1.25 करोड़ का टीकाकरण जल्द होने की उम्मीद है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है जिससे देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है।

Suggested News