बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पहली बार,हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाने पहुंचा दूल्हा,बीच शहर उतरा चौपर,देखने के लिए जुटी भारी भीड़...

पटना में पहली बार,हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाने पहुंचा दूल्हा,बीच शहर उतरा चौपर,देखने के लिए जुटी भारी भीड़...

PATNA : पटना के फुलवारीशरीफ में शुक्रवार को एक शादी चर्चा का विषय बनी रही। यहां पेशे से डॉक्टर प्रभात दिवंगत पिता के सपने को सच करने के लिए हेलीकाप्टर से दुल्हन लाने वधू पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। दस किलोमीटर के लिए 20 लाख रुपये में हेलीकाप्टर बुक किया और अपनी मां और दुल्हन को लेकर वापस घर आए। दूल्हे ने कहा कि किसान पिता की इच्छा तो पूरी कर दी पर उनके हमारे बीच नहीं रहने से मन में कसक रह गई। इस अनोखे शादी को देखने के लिए दूरदराज गांव देहात से लोग भारी संख्या में जमा हुए। 

दूल्हा बने डॉ प्रभात ने बताया कि वह अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से फुलवारी पहुंचे हैं। बताते चलें कि डॉ प्रभात कुमार पटना के एक निजी नर्सिंग होम में पदस्थापित हैं। उनके पिता ने उन्हें यह आशीर्वाद दिया था कि वे अपनी शादी हेलीकॉप्टर से जाकर रचनाएं और अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करके अपने घर लाएं।


इसी सपने को साकार करने के लिए दूल्हा डॉ प्रभात कुमार शुक्रवार को फुलवारी शरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके लिए मित्र मंडल कॉलोनी स्थित एक खेत में हेलीपैड बनाई गई थी। इसकी सुरक्षा के लिए फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस घंटो हेलीपैड पर इंतजार करती रही। 

जैसे ही दूल्हा डॉ प्रभात कुमार हेलीकॉप्टर से फुलवारी शरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी स्थित हेलीपैड पर उतरे पहले से उनके स्वागत का इंतजार कर रहे वधू पक्ष के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि वह शादी के लिए हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे हैं और शादी के बाद अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से अपने घर ले जाएंगे।

Suggested News