बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा में नाबालिग बच्चे को जबरन पिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बगहा में नाबालिग बच्चे को जबरन पिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Bagha : पश्चिम चंपारण के बगहा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक 17 वर्षीय किशोर की जबरन जहर देकर मार डाला गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बगहा के भितहा थाना क्षेत्र के मच्छहा गांव निवासी दयानन्द यादव के 17 वर्षीय पुत्र राहुल यादव 17 वर्ष की मौत जहर पिला देने से  हो गयी। घटना बुधवार की दो दोपहर का बताया जा रहा है। 

मृतक के पिता के अनुसार उनका पुत्र राहुल मच्छहा-मलाही मुख्य मार्ग से घर के तरफ आ रहा था। जब वह मच्छहा सरेह में पहुंचा तो उसको झवठिया गांव के एक युवक द्वारा पास के बसवारी में बुलाकर ले गया। जहां कुछ लोग पहले से घात लगा कर बैठे थे। उनलोगो ने उसके लड़के को पटक कर गला दबाते हुए जहर पिला दिया और मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। 

जहर पिलाने की घटना के बाद युवक लड़खड़ाते हुए मुख्य मार्ग के समीप मछली मार रहे लड़कों के पास पहुंचा और बताया कि उसको कुछ लोगों ने उसको जबरन गला दबाकर जहर पिला दिया है। मछली मार रहे लड़कों द्वारा उसी के मोबाइल फोन से उसके बयान का वीडियो भी बनाया गया। वही लड़कों ने तत्काल इसकी सूचना दी। जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंच उसे इलाज के गोरखपुर ले गये। 

पिता ने बताया कि तबियत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उसको घर ले जाने के लिए डिस्चार्ज कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उसको लेकर वे लोग घर आ गए। वही आज गुरुवार की सुबह 3 बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। मृतक के पिता ने बताया कि उसका लड़का 10वी में पढ़ता था। इधर घटना की सूचना मिलते ही आस पास के गावो से सैकड़ो की संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। मच्छहा गांव में मातम पसरा हुआ है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही भितहा मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोरंजन चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोष्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय स्पताल भेजा जा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

बगहा से माधवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Suggested News