बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में विदेशी जोड़े ने भारतीय रीति रिवाज से रचाई शादी, वार्शिलोना और स्पेन के रहने वाले नव विवाहित जोड़े

गया में विदेशी जोड़े ने भारतीय रीति रिवाज से रचाई शादी, वार्शिलोना और स्पेन के रहने वाले नव विवाहित जोड़े

Gaya : भारतीय संस्कृति और यहां के रीति-रिवाजों में विदेशी लोगों की रुचि बढ़ने लगी है। विदेशी लोग अब यहां के पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी-ब्याह रचाने में खासी दिलचस्पी ले रहे है। इसका एक उदारहण गया के बोध गया में देखने को मिला है। 

बोधगया के होटल लार्ड बुद्धा में विदेशी जोड़े अरतुल और जीना जो कि बार्सेलोना और स्पेन के रहने वाले हैं भारत के पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी रचाई। होटल में पूरी तरह से भारतीय रीति रिवाज के मुताबिक शादी का प्रबंध किया गया। 

मंत्रोच्चारण के बीच दोनो एक दूसरे को वरमाला डालकर अग्नि के समक्ष साथ फेरे लिए और फिर सिंदुर दान के रश्म की आदायगी की गई। 

शादी के बाद काफी खुश दोनो नवविवाहित बताया कि वो भारतीय सभ्यता से काफी प्रभावित है। उन्हें भारत और यहां की संस्कृति यहां के लोग और उनका व्यवहार भारतीय खाना काफी रास आ गया। 

जिसके बाद दोनों ने भारतीय संस्कृति के अनुसार खुद को इस अटूट पावन रिश्ते में बंधने का फैसला किया। 

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News