GAYA : जिले में आज वन विभाग की टीम की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। बराचट्टी वन विभाग के पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे आरा मिल को सील कर दिया है। बताया जा रहा है की बाराचट्टी क्षेत्र में कुल सात आरा मिल अवैध रूप से चल रहा था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने कार्रवाई की और कर्मचारियों ने सोमवार को सभी आरा मिल को सील कर दिया है।
इस मामले में रेंजर विवेकानंद स्वामी ने बताया की अवैध रूप से आरा मिल चलाने वालो पर वन विभाग की ओर से मुकदमा चलाया जाएगा। उन्होंने कहा की वन आरक्षी और वन टैंकरों के सहयोग से छापेमारी की गई थी।
जिसमे रमेश प्रसाद,राजू मिस्त्री,अनिल मिस्त्री,शंकर मिस्त्री,राजेश मिस्त्री,निगम मिस्त्री को नामजद आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर वन विभाग के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
बोधगया से संतोष की रिपोर्ट