बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माफ कर दो बहिन, किन्नरों से माफी मांगते दिखी सुशासन की पुलिस, फिर जमकर पिटाई, भागते समय कुएं में गिरे जवान..शर्मसार हुई वर्दी, जानिए फिर क्या हुआ?

माफ कर दो बहिन, किन्नरों से माफी मांगते दिखी सुशासन की पुलिस, फिर जमकर पिटाई, भागते समय कुएं में गिरे जवान..शर्मसार हुई वर्दी, जानिए फिर क्या हुआ?

JAMUI: जमुई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां किन्नरों ने दो पुलिस जवान पर देर रात घर में घुसकर बदसूलकी करने का आरोप लगाया है। वहीं किन्नरों ने पुलिस जवानों की जमकर पिटाई भी की। वहीं पुलिस जवानों का कहना है कि वो रास्ता भटक गए थे। वहीं उन्हें बंधक बना लिया गया। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में DSP ने कहा है कि उन्हें किन्नरों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है, फिलहाल वे मामले की जांच कर रहे हैं। 

दरअसल, मामला जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के चितोचक के सुंदरनगर इलाके में का है। जहां कथित तौर पर झाझा थाना के दो पुलिस जवान ने किन्नरों के घर देर रात घुसकर जबरन बदसूलकी करने का प्रयास किया है।  पुलिस जवान के बदसूलकी के बाद सभी किन्नर एकजुट होकर दोनों पुलिसकर्मी को पकड़ने की कोशिश किए, तभी दोनों पुलिसकर्मी भागने लगे। इस दौरान किन्नरों ने दौड़ा कर  एक पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। वहीं एक अन्य पुलिस जवान में जान बचाने के डर से एक कुंआ में छलांग लगा दिया। जिसके बाद किन्नरों ने दोनों पुलिस के जवान को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी। 

इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किन्नरों ने बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पुलिस जवान की पिटाई कर रहे हैं। किन्नरों की चंगुल से बचने के लिए पुलिस जवान हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहे हैं लेकिन अक्रोशित किन्नरों ने पुलिस की एक भी नहीं सुनी और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद  किन्नर समाज ने पुलिस की हरकतों की जानकारी डायल 112 नंबर की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पुलिस कर्मी को छुड़ाकर थाना ले गई। किन्नरों ने मामले की जानकारी झाझा थाना पुलिस को देने की बात कही है।

घटना को लेकर बिजली किन्नर ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी चार दिन से घर के पास आकर मंडरा रहे थे और आते जाते देखते रहते थे और किराए पर मकान मांग रहे थे। उन लोगों ने पूछा रेट क्या है और पैसा देकर गलत काम करना चाहते थे। जिसके कारण उन लोगों से हाथापाई भी हुई। वहीं डंका बाली किन्नर ने तो शराब बंदी पर ही सवाल उठा दी, उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए शराब बंद है, लेकिन पुलिस के लिये नहीं। रात में शराब पी कर आए और हम लोगों के साथ गलत करने की कोशिश की। किन्नरों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों पुलिस जवान को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

वहीं मामले ने झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस जवान भटक कर चले गए थे। उन्हें बंधक बना लिया गया था, सिपाही के साथ मार पीट हुआ है, मामला का जांच किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से अनुसंधान कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों पुलिस के जवान पर विभागीय कार्रवाई की गई है। बता दें कि, इस मामले में कथित तौर पर आरोपी पुलिस जवानों का कहना है कि वो रास्ता भटक गए थे। वहीं कुएं में गिरने को लेकर जवान ने कहा कि, उनका पैर फिसल गया था। 

जमुई से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News