बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा प्रदेशस्तरीय कमिटी का गठन, जन जन तक पहुंचाई जाएगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

बिहार भाजपा प्रदेशस्तरीय कमिटी का गठन, जन जन तक पहुंचाई जाएगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

PATNA : 30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. मोदी सरकार शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह मनाएगी. 

बीजेपी ने मोदी सरकार-2 के एक साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए कई तैयारियां भी की हैं. 

इनमें वर्चुअल रैलियों से लेकर आम नागरिकों के घर तक पीएम मोदी के लिखे ख़त पहुंचाना भी शामिल है. केंद्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के उपलब्धियों को जन जन के बीच पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के द्वारा प्रदेश स्तरीय कमिटि का गठन किया गया है. 

इसमें राजेंद्र गुप्ता, देवेश कुमार, पिंकी कुशवाहा, अमृता भूषण, राजेश वर्मा, राकेश कुमार सिंह और राजेश झा राजू को शामिल किया गया है. बिहार बीजेपी मीडिया प्रभारी राजू झा ने दी इसकी जानकारी दी. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 


Suggested News