बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बुरे फंसे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह, इस मामले में विजिलेंस दायर करेगी चार्जसीट

बुरे फंसे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह, इस मामले में विजिलेंस दायर करेगी चार्जसीट

PATNA : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह पर निगरानी चार्जसीट दायर करेगी। सदानंद सिंह पर निगरानी विधान सभा में 2000 से 2005 के बीच कथित अवैध बहाली मामले में यह चार्जसीट दाखिल करेगी। 

विधानसभा सचिवालय ने सदानंद सिंह समेत 41 लोगों के खिलाफ चार्जसीट दाखिल करने अनुमति निगरानी ब्यरो को दे दी है। मिल रही जानकारी के अनुसार विशेष निगरानी कोर्ट में इस सप्ताह ही चार्जसीट दाखिल की जायेगी। 

एफआईआर के मुताबिक सदानंद सिंह ने अपने एक रिश्तेदार को बहाल करने लिए मनमाने तरीके से चयन कमेटी का गठन किया। चयन समिति में वैस सदस्यों को रखा गया जिनके सगे-संबंधी परीक्षा में शामिल हुए थे। 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एडीजी ने बताया कि विस में कर्मचारियों की अवैध नियुक्ति के मामले में चार्जसीट तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे निगरानी कोर्ट में दायर की जायेगी। 

निगरानी ब्यूरो की जांच के अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से रिश्तेदारों को लिपिक के पद पर बहाल किया गया। इतना ही नहीं उस बहाली में नियमों की पूरी अनदेखी की गई और राज्यपाल के अध्यादेश की भी गलत तरीके से व्याख्या की गई। 


Suggested News