बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 8 जनवरी को जाएंगे यूपी, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 8 जनवरी को जाएंगे यूपी, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

दिल्ली. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश के दौरे पर होंगे। हम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि जीतन राम मांझी 7 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रजनीश कुमार ने बताया कि जीतन राम मांझी 8 जनवरी की सुबह दिल्ली से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। 

जीतन राम मांझी के साथ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार और यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शाह नवाब समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। रजनीश कुमार ने आगे बताया कि जीतन राम मांझी अलीगढ़ पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी की प्रदेश ईकाई के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रुप रेखा तैयार करेंगे।

Suggested News