बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पूर्व राज्यपाल का निधन...CM नीतीश ने जताया शोक,एक दिन का राजकीय शोक

बिहार के पूर्व राज्यपाल का निधन...CM नीतीश ने जताया शोक,एक दिन का राजकीय शोक

PATNA: पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोइस के निधन पर बिहार में 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.बता दें एम. रामा जोइस 12 जून 2003 को बिहार में राज्यपाल बने और 31 अक्टूबर 2004 तक पद पर रहे थे। 

सीएम नीतीश ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि स्वर्गीय एम रामा जोइस बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके थे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे थे. रामा जोइस जी एक लेखक भी थे, उन्होंने कई किताबें लिखी थी. उनके निधन से सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. स्वर्गीय रामा जोइस के सम्मान में बिहार सरकार ने आज यानी 16 फरवरी 2021 को राजकीय शोक घोषित किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

लंबे समय से बीमार थे जोइस

बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम राम जोइस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। 88 वर्ष के पूर्व राज्यसभा सांसद और न्यायविद जोइस का निधन आयु संबंधी बीमारियों से हुआ। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम किया था। 27 जुलाई 1932 को शिवमोग्गा में जन्मे, मंदागद्दे राम जोइस ने बीए और लॉ की डिग्री हासिल की। वे शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे।


Suggested News