बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी थामेंगे जेडीयू का दामन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी थामेंगे जेडीयू का दामन

PATNA :  पूर्व केंद्रीय मंत्री और दरभंगा से राजद के चार बार सांसद रहे अली अशरफ फातमी जेडीयू में शामिल होंगे। रविवार को दरभंगा में पत्रकारों से बात करते हुए फातमी ने इसकी घोषणा की।

फातमी ने कहा कि वे लाखों कार्यकर्ताओं के साथ जेडीयू की सदस्यता लेंगे। शीध्र ही तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

बता दें कि राजद ने इस बार फातमी को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद राजद ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

इसके बाद अली अशरफ फातमी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें छह साल के लिए राजद से निलंबित करने की बात कही थी, जिसके बाद इस पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं था।

Suggested News