बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर की हत्या, दो दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, सामने आया हत्या का कारण

पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर की हत्या, दो दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, सामने आया हत्या का कारण

SIWAN : जिले में बेखौफ अपराधियों ने फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने मुखिया चुनाव लड़ चुके एक ठेकेदार पर गोलियों की बारिश कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई । मृत ठेकेदार की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी दुखी नाथ दुबे के 40 वर्षीय पुत्र अशोक दुबे के रुप मे हुई है। अशोक की हत्या के बाद यहां हड़कंप मच गया  है। 

बताया जा रहा है कि अशोक दुबे एक पंचायती के सिलसिले में मैरवा गये थे। जहां से  वह वापस लौट रहे थे तभी हथियार से लैस बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया गांव के समीप अपराधियों ने घेर कर अशोक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

जमीन विवाद को बताया गया कारण

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ साल पहले अशोक दुबे ने एक जमीन खरीदा थी। उसी दौरान जमीन को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया था। जिसको लेकर काफी विवाद भी बढ़ गया था। यहां तक कि उस पर पहले भी हत्या की नीयत से हमला हो चुका था लेकिन वह बाल-बाल बच गया था।

 दो दिन पहले मिली थी धमकी

इस घटना से दो दिन पहले भी किसी से जान से मारने की धमकी मिली थी।  तब अशोक ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर शनिवार को थाना परिसर में फैसला भी होना था। बताया गया कि सभी लोग गए थे लेकिन आरोपी पक्ष की तरफ से बात नहीं बनी।

 इसके बाद मामले को रफ-दफा कराते हुए नवलपुरा शंकर तिवारी के यहां पंचायती के लिए बुलाई गई थी। नवलपुरा शंकर तिवारी के यहां पंचायती के लिए जाने से पहले ही पांच की संख्या में आए अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे अशोक दुबे घायल होकर वहीं गिर गए. आनन-फानन में लोगों की मदद से उनको सिवान सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया


Suggested News