बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी, किया झंडोत्तोलन, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले वासियों को दी शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी, किया झंडोत्तोलन, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले वासियों को दी शुभकामनाएं

SARAIKELA : सरायकेला खरसावां जिले में धूमधाम से 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यालयों,शैक्षणिक संस्थाओं व प्रतिष्ठानों समेत सभी जगहों पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुई जहां राज्य के जल संसाधन सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री चंपई सोरेन ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी। 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली, मंत्री चम्पाई सोरेन ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। जिलेवासियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने अंग्रेजों के शासन से हमें आजाद कराया। उस लड़ाई में झारखंड के भी कई वीरों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। भारत देश में विभिन्न भाषा और धर्म के लोग रहते हैं। जिससे देश को एकसूत्र में पिरो कर रखे हुए हैं। मंत्री ने झारखंड के इतिहास और भौगोलिक दशा से भी लोगों को अवगत कराया। 

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड आज भी सोने की चिड़िया है। खनिज और संपदाओं से परिपूर्ण ये भारत को प्रगतिशील बना रहा है। यहां से निकलने वाला कोयला देश के कई कारखानों को चलाने में सही साबित हो रहा है। यहां का यूरेनियम पूरे विश्व में हमें आर्थिक संपन्नता प्रदान करता है। सारंडा वन क्षेत्र पूरे एशिया महादेश में जाना जाता है। राज्य के लोगो के अनुरूप महत्वपूर्ण योजनाओं से जन-जन को लाभ पहुंचाया जा रहा है। मंत्री ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल के कार्यो की जानकारी देते हुए कहा पूरे राज्य को विकास का नया आयाम मिला। मौके पर जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला व पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत समेत अन्य उपस्थित थे।

सरायकेला से कुणाल कुमार की रिपोर्ट

Suggested News