बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश से मांगे एक हज़ार करोड़, कहा नहीं दिए तो...

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश से मांगे एक हज़ार करोड़, कहा नहीं दिए तो...

GAYA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर राजनैतिक गलियारे में खलबली मचा दी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर इमामगंज के एक मंच से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी है। मांझी ने कहा कि मेरे बेटे मंत्री संतोष कुमार के फण्ड में 1000 करोड़ नहीं दिया तो गठबंधन की तरफ से पलटी मार दूँगा। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की मैंने अपने बेटे संतोष से कहा है की इलाके के विकास के लिए एक हज़ार करोड़ का इस्टीमेट बनाकर रखिये। इस इलाके में सैकड़ों योजनायें हैं, जिसे आपलोगों ने लिखकर दिया है।

उन्होंने कहा की पैसा मिल जाने के बाद इसी वित्तीय वर्ष में योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की इससे हमें काफी ख़ुशी होगी। क्योंकि हम राजनीति का अंतिम पारी खेल रहे हैं। अंतिम पारी में हम अपयश लेकर नहीं जायेंगे। मांझी ने कहा की मुख्यमंत्री ने एक हज़ार करोड़ नहीं दिए तो हम उनसे फिर कहेंगे। अगर नहीं दीजियेगा तो हम आपके पार्टी में नहीं हैं। हम गठबन्धन में हैं। इसी के चलते कहीं हम चमक नहीं जाए। इसके बाद आप समझा जाईयेगा। क्षेत्र के लोगों के लिए हम बात भी हम करना चाहते हैं। हालाँकि उन्होंने कहा की ऐसा नौबत नहीं आएगा। मुख्यमंत्री हमारी बातों को सुनते हैं।

बताते चलें की चार पार्टियों के समर्थन से नीतीश सरकार चलती है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, विकासशील इंसान पार्टी और जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल है।

   

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News