बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कल से निकालेंगे गरीब संपर्क यात्रा, नवादा के सेखोदेवरा से होगी शुरुआत

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कल से निकालेंगे गरीब संपर्क यात्रा, नवादा के सेखोदेवरा से होगी शुरुआत

NAWADA : बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी आज नवादा पहुंचे। जहाँ उन्होंने कहा कि 12 तारीख को मगध क्षेत्र नवादा से गरीब संपर्क यात्रा निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी 12 फरवरी से गरीब संपर्क यात्रा की शुरुआत करेंगे। 

संपर्क यात्रा की शुरूआत नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत  सेखोंदेवरा स्थित जेपी आश्रम से की जाएगी।  प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को नवादा पहुंचेंगे। 12 फरवरी को सुबह कौवाकोल के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।  कौवाकोल के सेखोदेवरा आश्रम में 8  बजे सुबह जेपी प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 

उसके उपरांत उनका कारवां रूपौ पहुंचेगा, जहां उनके कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। 12 फरवरी को नवादा रेलवे फाटक से होते हुए सभी गाड़ियां मिर्जापुर होकर सूर्य मंदिर होते हुए अनसार नगर पुल पार बुंदेलखंड थाना पहुंचेगी। रेलवे गुमटी से प्रजातंत्र चौक तक पैदल यात्रा करते हुए जीतन राम मांझी विभिन्न प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। 

गोला रोड वैश्य समाज के चौक पर माल्यार्पण एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड विजय पेट्रोल पंप होते हुए रजौली के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां बरेव मोड़, फतेहपुर मोड़, अंधारवारी मोड में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे रजौली चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। रात्रि विश्राम सिरदला में ही करेंगे।

वहीँ बिहार में लगातार बढ़ते क्राइम पर नवादा पहुंचे मंत्री संतोष मांझी ने कहा की जो भी घटना होती है। उससे निपटने में हमारी सरकार सक्षम है। पुलिस दुरुस्त है और अपराधी को पकड़ती है। अपराधियों को सजा भी दिलाती है। बहुत ही कम समय में अपराधी को पकड़ा जाता है और दंडित किया जाता है। घटना ना हो लोग अमन चैन से जी सके, इस पर भी सरकार की पूरी ध्यान है। बिहार के आईपीएस अधिकारियों के बीच विवादों पर संतोष मांझी ने कहा की इस भाषा से बिहार का कोई लेन-देन नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत कुछ सुनने को मिला है इसमें क्या सच्चाई है। इस पर अभी हम कुछ नहीं कह सकते हैं। अगर ऐसी बात सामने आई है तो उस पदाधिकारियों को इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन सभी लोगों को इस तरह के चीज से बचना चाहिए। बिहार की मान सम्मान के लिए हम लोग सबको रक्षा करना है। कोई भी पदाधिकारी अगर बाहर से आकर बिहार में सेवा दे रहे तो वह बिहारी ही है। बिहार की अस्मिता के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News