बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निगमबोध घाट पर होगा आज अंतिम संस्कार

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निगमबोध घाट पर  होगा आज अंतिम संस्कार

NEWS4NATION DESK : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की 81 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में उन्होंने शनिवार के दोपहर  3.55 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। 

इससे पहले सुबह उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ्तर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। जहां कांग्रेस नेता और अन्य लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे। 
 
 पार्थिव शरीर को 1.30 बजे तक कांग्रेस दफ्तर में रखा जाएगा। इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2.30 बजे दिल्ली की पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार होगा। 

बता दें कि शीला दीक्षित कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं। इसके बाद उन्हें एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को 3 बजकर 5 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 3.55 बजे उनका निधन हो गया। 

 

 

 

Suggested News