बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुखिया पुत्र की गोली मार कर हत्या, पुलिस बता रही चाकू मारकर ली गई जान

पूर्व मुखिया पुत्र की गोली मार कर हत्या, पुलिस बता रही चाकू मारकर ली गई जान

NALANDA : बिहार थाना क्षेत्र इलाके के हवेली खंधा में मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अपराधियों ने बिहार थाना चेक पोस्ट से महज कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया है। 

घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है।  घटना के संबंध में चश्मदीद कुंदन सिंह ने बताया कि कुंदन सिंह और विशाल सिंह साथ में खेत देखने के लिए हवेली खंधा गए थे। खेत देखकर लौट के क्रम में पूर्व से घात लगाए चाचा गुड्डू सिंह और भतीजा हैप्पी सिंह ने देखते ही हाथापाई और गोलीबारी करना शुरू कर दिया।

 चाचा भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिससे विशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी नुरूल हक़ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है।

 उन्होंने बताया मौके से एक चाकू बरामद हुई है।  प्रथम दृष्टिया चाकू मार हत्या की आशंका लग रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता हैं।

REPORT - PRANAY RAJ

Suggested News