बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचतत्व में विलीन हुए डॉ जगन्नाथ मिश्र, अंतिम संस्‍कार में उमड़ा जनसैलाब

पंचतत्व में विलीन हुए डॉ जगन्नाथ मिश्र, अंतिम संस्‍कार में उमड़ा जनसैलाब

SUPAUL: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा पंचतत्व में विलिन हो गए हैं। डॉ जगन्नाथ मिश्र कोअंतिम विदाई देने के लिए सुपौल के बलुआ बाजार स्थित गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम विदाई देने के लिए बिहार के कोने-कोने से लोग पंहुचे हुए थे।क्या आम क्या खास हर किसी की आंखे नम थी। नम आंखों से लोग डॉक्टर साहब को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

इस दौरान पूरा रास्ता जगन्नाथ मिश्र अमर रहे, जबतक सूरज चांद रहेगा डॉक्टर साहब तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंज रहा था। अंतिम संस्कार के पहले निवास स्थल पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया। इसके बाद दूर-दूर से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।  लोगों की आंखें अपने डॉक्टर साहब को खोने के दुख में नम थीं। कई लोग फूट-फूटकर रो रहे थे।

अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार,  उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,  मंत्री मंगल पाण्डे, अब्दुल बारी सिद्दिकी, सांसद गोपालजी ठाकुर, दिलेश्वर कामत, रामप्रीत मंडल, विधायक लेसी सिंह,  डा रमेश ॠषिदेव, पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर, विधायक  नीरज कुमार सिंह बबलू उपस्थित थे।


Suggested News