बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुबह-सुबह सीएम नीतीश से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, सियासी गलियारों में हलचल तेज !

सुबह-सुबह सीएम नीतीश से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, सियासी गलियारों में हलचल तेज !

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। नीतीश कुमार बीते दिन इलाज के लिए मेदांता अस्पताल गए थे। वहीं आज सीएम नीतीश से मिलने के लिए पूर्व सीएम जीतनराम मांझी उनके आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि जीतनराम मांझी नीतीश कुमार की हाल चाल जानने सीएम आवास पहुंचे हैं। 

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के संस्थापक सह संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पटना पहुंचे। वहीं उन्होंने मंत्री बनने के बादज पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों के मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। 

दरअसल, बीते शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इलाज को लेकर मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश हाथ दर्द महसूस कर रहे हैं। इस कारण हो रही परेशानी को देखते हुए वे मेदांता अस्पताल में जांच कराने गये थे। उन्हें सुबह से ही दर्द महसूस हो रहा था जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से परामर्श लेने की योजना बनाई थी। इसी कारण मेदांता अस्पताल में उनका ऑर्थो डिपार्टमेंट में उपचार चला। जिसके बाद डॉक्टरों के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई। 

वहीं आज केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार जीतन राम मांझी उनसे मुलाकत करने पहुंचे हैं। मालूम हो कि, हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी सीएम नीतीश बीमार हो गए थे। तब चुनाव प्रचार से ब्रेक लेते हुए उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ लिया था। बाद में वे चुनाव प्रचार में भी एक्टिव दिखे थे। साथ ही 4 जून को आये चुनाव परिणाम के बाद काफी सक्रिय रहे और दिल्ली का दौरा किया।  

Suggested News