बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर से मिले पूर्व CM मांझी, पटना मेट्रो के निर्माण कार्य में तेजी लाने का किया अनुरोध

शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर से मिले पूर्व CM मांझी, पटना मेट्रो के निर्माण कार्य में तेजी लाने का किया अनुरोध

NEW DELHI : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज दिल्ली में शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी देते हुए पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मांझी ने बिहार से जुड़े तीन मुद्दों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया गया।


रजनीश कुमार ने बताया कि मांझी ने मुलाकात कर बोधगया विकास प्राधिकरण बनाने की मांग उठाई है। साथ ही साथ मांझी ने मंत्री कौशल किशोर ने अनुरोध करते हुए कहा कि भारत में जितने लोग ताजमहल घुमने आतें हैं। तकरीबन उतने लोग हर वर्ष बोधगया आतें हैं और वहां अपनी आस्था प्रकट करतें हैं। इसलिए उस क्षेत्र के विकास को लेकर सबकी चिंता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने तो इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन बोधगया के लोगों को नरेन्द्र मोदी के सरकार पर पूरा भरोसा है। इसलिए अविलंब बोधगया के विकास के लिए बोधगया विकास प्रधिकरण बनाने का आदेश दिया जाए। जिसके आलोक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया।

साथ ही रजनीश कुमार ने बताया कि मांझी ने पटना मेट्रो के कार्य के लेटलतीफी को लेकर मांझी ने मंत्री के समक्ष अपनी चिंता जाहिर की। जिसके उपरांत उन्होने 2024 तक पटना मेट्रों के एक स्टेशन को खोलने की बात कही है।

नई दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट 

Suggested News