बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के विकास और उन्नति की दुआ के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार व अजमेर शरीफ के दर पर जाएंगे पूर्व CM मांझी

बिहार के विकास और उन्नति की दुआ के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार व अजमेर शरीफ के दर पर जाएंगे पूर्व CM मांझी

Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के संरक्षक जीतनराम मांझी अगले दस दिनों तक बिहार के बाहर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वो बिहार के विकास और उन्नति की दुआं के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार व अजमेर शरीफ के दर पर भी जाएंगे।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने मांझी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री 15 मई को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां पार्टी नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रजनीश कुमार ने बताया कि पूर्व CM जीतनराम  मांझी 18 मई को माता वैष्णो देवी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे, जहां बिहार और बिहारियों के विकास के लिए दुआं करेंगे। 


मांझी जी अपने कश्मीर दौरे के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। रजनीश कुमार ने बताया कि कश्मीर दौरे से वापस आने के बाद मांझी जी 23 मई को दिल्ली से राजस्थान के लिए रवाना होंगे, जहां वो अजमेर शरीफ के दर पर माथा टेकेंगे।

बता दें कि मांझी का वैष्णो देवी मंदिर जाने की खबर इसलिए भी चर्चा में हैं, क्यों कि पिछले कुछ माह में कई बार हिन्दू पर्व त्योहारों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। कई बार वह मंदिरों में नहीं जाने की बात कर चुके हैं। कुछ माह पहले ही उन्होंने कहा था उन्होंने मंदिर में जाने नहीं दिया गया था, इसलिए वह मंदिरों में विश्वास नहीं रखते हैं।

Suggested News